रोहित सोनी/पारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार को पारा में विशाल पथ संचलन निकाला गया। ग्राम पारा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विशाल पथ संचलन मंडल स्तर पर निकाला गया है। इसमें निर्धारित गणवेश व दंड लेकर कतार बद्ध कदमताल के साथ सभी स्वयंसेवक आगे बढ़ते चले। पथ संचलन में सभी स्वयंसेवक हाथों में दंड लिए कदमताल मिलाते हुए चल रहे थे पथ संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत भी हुआ। इस पथ संचलन में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। पथ संचलन बालक विद्यालय से होली चौक, सदर बाजार, बोरी रोड, इमली चौक, राम मंदिर गली, बस स्टेंड होते बालक विद्यालय कार्यक्रम स्थल पहुंचा। राष्ट्र हित में प्रत्येक घर में एक स्वयं सेवक होना चाहिए: जिला कार्यवाह श्री चौहान कार्यक्रम स्थल पर जिला कार्यवाह आकाश जी चौहान ने कहा आज विश्व पटल पर हिंदू समाज नवीन ऊर्जा, स्वाभिमान और संस्कारों की तेजस्विता को लेकर संघ के नेतृत्व में खड़ा है। संघ शक्ति कलयुगे, सुधा धर्म के लिए उद्बोधन दिया और कहा कि राष्ट्र हित में प्रत्येक घर में एक स्वयं सेवक होना चाहिए। हम मातृभूमि के लिए जीएंगे और मरेंगे। जिला कार्यवाह श्री चौहान ने डॉ. हेडगेवार ने किस तरह से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नींव रखी। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि डॉ. हेडगेवार समाज को एकजुट करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की।उपखण्ड कार्यवाह रिंकू पंवार ने कार्यक्रम की जानकारी दी मण्डल के सभी स्वयंसेवकों की सहभागिता रही। Post navigation पारा चौकी प्रभारी की सजगता से चंद दिनों में सुलझी चोरी की वारदात की गुत्थी मरीजों को फल एवं बिस्किट का वितरण कर मनाया गुरुदेव श्री का जन्मोत्सव