एसपी अगम जैन द्वारा सभी थाना प्रभारी को अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री अगम जैन के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ प्रेमलाल कुर्वे के मार्गदर्शन में एस.डी.औ.पी थांदला श्री रविन्द्र सिंह राठी के निर्देशन में दिनांक 02.09.2023 को टी आई काकनवानी तारा मंडलोई को मुखबीर सूचना पर ग्राम मोरझऱी गोमलीसात पारु डामोर के घर के पीछे मक्का के खेत में हमरा फोर्स के साथ टी आई काकनवानी तारा मंडलोई के नेतृत्व में दबिश देकर पारु डामोर के मक्का के खेत में से 144.12 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब किमती 1,21,800 /- रुपये की जप्त कर आरोपी पारु पिता पुनिया डामोर उम्र 27 साल निवासी गोमलीसात मोरझऱी व आरोपी राजेश पिता सकरीया अमलियार उम्र 38 साल निवासी गोमलीसात को गिरफ्तार किये गये एवं आरोपी के विरुध्द अप.क्र 289/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबध्द कर आरोपीयो को माननीय न्यायालय थांदला पेश किये गये । विशेष भूमिकाः- 1. थाना प्रभारी निरीक्षक तारा मण्डलोई । 2. कार्य सउनि कंचनसिंह चौहान । 3.कार्य प्रआर 44 लोकेन्द्र नायक 4.कार्य प्रआर 445 तानसिंह डामोर । 5.आर 145 विशाल भाभोर । 6.आर चालक 452 सोभुसिंह । Post navigation भ्रष्टाचार मामले में 13 साल बाद आया न्यायालय का फैसला; तत्कालीन कलेक्टर व सीईओ सहित 7 अधिकारियों को कारावास की सजा … जिस प्रकार कुमार मिट्टी से बर्तन बना देता है इस प्रकार शिक्षक भी बच्चों का भविष्य गढ़ता है: सांसद जीएस डामोर