सलमान शैख@पेटलावद विकास के लिए केंद्र से लेकर हमारी प्रदेश सरकार द्वारा पूरी ताकत से काम किया जा रहा है। गांव में जहां सड़कों पर पानी आ जाता है। वहां सड़क के बन जाने से निजात मिलेगी। यह बाते जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी ने कही। वे ग्राम पंचायत कुडवास में सुदूर सड़क का भूमिपजन करने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। गोरतलब है कि विकास पर्व अंतर्गत ग्राम पंचायत कुडवास मे 22 लाख की लागत से सुदुर सड़क का भूमिपूजन किया गया। जनपद अध्यक्ष ने आगे कहा सरकार द्वारा विकास की गंगा बहाई जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में निरंतर विकास के कार्य किए जा रहे हैं। जनकल्याण के क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश में अभूतपूर्व काम हुआ है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लाड़ली बहना योजना लागू कर ऐतिहासिक काम किया गया है। उन्होंने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को पूरी गुणवत्ता के साथ समय में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर कुडवास सरपंच कांतिलाल भाभर, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह भूरिया, नीलेश मीणा, विस्तारक अमरसिंह निनामा, सचिव पप्पू मुणीया, ग्रामीणजन एवं युवासाथी उपस्थित थे। Post navigation कोम्बिग गस्त के दौरान रायपुरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता; फरार स्थाई वारंटी धराया हथियारों से लैस आए अज्ञात बदमाशों ने दिया लूट की वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी …