थांदला। सावन के द्वितीय सोमवार एवम हरियाली अमावस्या के संयोग के अवसर पर नगर के समस्त शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार किया गया । सभी शिवालयों में प्राकृतिक हरियाली को प्रदर्शित करता शिव श्रृंगार किया गया । श्रावन के द्वितीय सोमवार पर अल सुबह से देर शाम तक शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्रातः जलाभिषेक करने हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे साथ ही सायं के समय भी दर्शन हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचे। नगर के श्री बड़ा गणेश मंदिर, श्री तेजाजी मंदिर ,घोड़ाकुंड महादेव मंदिर , रामेश्वर महादेव मंदिर ,विवेकानंद कॉलोनी स्थित त्रंबकेश्वर महादेव मंदिर सहित नगर के विभिन्न शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का हरी पत्तियों और पौधो का उपयोग कर शिवालय सजाए गए एवम आकर्षक श्रंगार किया गया साथ ही संध्या के समय महा आरती का भी आयोजन किया गया। Post navigation यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो को लेकर हुई बेठक में दिल्ली युवक कांग्रेस के चौधरी ने दिया मार्गदर्शन कर्नाटक में हुई जैन संघ की हत्या पर आक्रोशित हुआ जैन समाज