थांदला। 11 फरवरी शाम को 8.30 बजे मिर्जा आरिफ बैग और उनकी पत्नी उल्फत बैग उमरा के लिए रवाना हुए। इस दौरान मगरीब की नमाज के बाद धर्मावलंबियों ने नात पढ़ते हुए दंपती को विदाई दी। साथ ही शहर व देश में अमन-चैन की दुआएं की। गौरतलब है कि वे 13 फरवरी को सुबह 8 बजे मुंबई से जैद्दा के लिए रवाना होंगे। इस मौके पर मौलाना इस्माइल बरकाती, हज वेलफेयर सोसाइटी के जिलाध्यक्ष अब्दुल समद खान, हाजी शाहिद निजामी, हाजी अकबर खान, सदर लियाकत खान, नासिर खान, अताउल्लाह खान, एडवोकेट सलीम खान और अन्य समाज जन उपस्थित रहे। Post navigation हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत गांव गांव पहुंचे कांग्रेस नेता पटेल, ग्रामीणों की समस्याओ से हुए रूबरू केंद्रीय वाणी समाज की बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया, जितेंद्र वाणी को मीडिया प्रभारी बनाया