थांदला। वृक्षों को काटने की वजह उन्हें ट्रांसप्लांट करके अन्य स्थान पर रोपण करने की पद्धति से थांदला के निर्माणाधीन सीएम राइस स्कूल से ट्रांसप्लांट कर सिद्ध देवी स्थल स्वयंभू माता मंदिर देवीगढ़ में पुनः रोपित कर नव जीवन दिया गया । स्वयंभू माता मंदिर देवीगढ़ के सेवादार अशोक अरोड़ा ने बताया कि निर्माणाधीन सीएम राइस स्कूल के निर्माण कार्य में बाधक बन रहे 5 से 7 वर्ष के 2 वटवृक्ष को जेसीबी की सहायता से निकलवा कर ग्राम देवीगढ़ स्वयंभू माता मेला प्रांगण में ट्रांसप्लांट किए गए वट वृक्षों के ट्रांसप्लांट के पुनीत कार्य में मंदिर पुजारी परिवार के मुकेश सिंह ग्राम पंचायत के सरपंच राजेश बामनिया नरसिंह गामड़ शैतान चरपोटा अन्य ग्राम वासियों का सहयोग सराहनीय रहा । इस ट्रांसप्लांट किए गए वृक्षों का संरक्षक सबू भूरिया को बनाया गया है अन्य ग्रामवासी इस कार्य में सहयोगी रहेंगे । Post navigation जिस पर भगवान की कृपा हो जाती है उस पर सभी कृपा करते हैं : आचार्य बलराम महाराज अंग दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया