महर्षि दयानंद सेवाश्रम के विराट वैदिक सम्मेलन को लेकर मीडिया को बताई रूपरेखा

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
आयोजित कार्यक्रम की पूर्ण तैयारी उपरांत बुधवार शाम महर्षि दयानंद सेवाश्रम द्वारा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आचार्य दयासागरदास एवं संस्था अध्यक्ष विश्वास सोनी द्वारा कार्यक्रम के स्वरुप के बारे में पत्रकारगणों एवं गणमान्यजनों को विस्तृत रुप से बताया। स्वर्ण जंयती पर आयोजित विराट वैदिक सम्मेलन में देशभर के 100 से अधिक वैदिक विद्वानों को न्योता दिया गया है। उपरोक्त कार्यक्रम का उद्घाटन 11 जनवरी को प्रात: 11 बजे कांतिलाल भूरिया सांसद रतलाम झाबुआ द्वारा किया जाएगा तथा 12 जनवरी को नागालैंड के राज्यपाल पीबी आचार्य एवं अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महाशय धर्मपाल (एमडीएच मसाला) एवं 13 जनवरी को सिक्किम के राज्यपाल गंगाप्रसाद एवं सुदर्शन भगत केन्द्रीय जनजातीय राज्यमंत्री भारत सरकार, यशवंत भाबर केन्द्रीय जनजातीय राज्यमंत्री भारत सरकार विशिष्ट अतिथि रूप मौजूद रहेंगे। अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश भट्ट, सुरेन्द्र कांकरिया, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नगीन शाह, भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, नप अध्यक्ष बंटी डामोर, सीएमओ भारतसिंह टांक, पार्षद पीटर बबेरिया, लक्ष्मण राठौड, गजेन्द्र चौहान, पूर्व जनपद अध्यक्ष दिलीप कटारा, जिला जनपद सदस्य राजेश वसुनिया, मंडल अध्यक्ष भाजपा पारस तलेरा, जिला व्यापारी प्रकोष्ठ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कमलेश तलेरा, रितेश गुप्ता, कादर शेख, अरविन्द रुनवाल, महेश नागर, शाहिद खान, पवन नाहर, अजय सेठिया, मयूर तलेरा मीडिया समेत बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।

)