मतदाताओं से रूबरू होकर बंटी डामोर ने कहा कि भाजपा के राज में सबसे ज्यादा विकास हुए

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
त्योहारिया हो-हल्ले के मध्य भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने अधिकृत प्रत्याशी बंटी डामोर के पक्ष माहौल बनाने हेतु दिन-रात सघन जनसंपर्क किया जा रहा है। प्रतिदिन विभिन्न वार्डो के वार्ड व अध्यक्ष प्रत्याशी पहुंच रहे है तो पार्टी के बड़े नेताओं के साथ उनकी समस्याएं सुन रहे है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बंटी डामोर ने वार्ड 9 में पार्षद पद के प्रत्याशी विक्रम भदाले के साथ जनसंपर्क किया। रविवार दोपहर को भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी बंटी डामोर एवं वार्ड 8 पार्षद प्रत्याशी संगीता विश्वास सोनी ने वार्ड में मतदाताओं से जनसंपर्क किया। भाजपा नेताओं ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं का पूरा समर्थन मिल रहा है। मतदाताओं की समस्या काफी हद तक पिछली परिषद ने समाधान कर ही दिया है। बावजूद इसके छोटी मोटी कुछेक समस्या ही मतदाता गिना पा रहे है। मतदाताओं का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की परिषद में सबसे ज्यादा विकास कार्य हुए है। लगभग सभी वार्डो में विकास कार्य हुआ है तथा हमारी कुछ समस्याए ही नही है। रविवार को प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश धारीवाल ने विषेश रूप कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए मतदाताओं से संपर्क किया। वार्ड 13 में भाजपा की ओर से पार्षद प्रत्याशी परवनी इरफान के साथ अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष सनावर पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक शेख, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इरशाद कुरैशी, आबिद खान, मुन्ना भाई आदि ने अल्पसंख्यक मतदाताओं के मध्य जाकर उनकी समस्याएं सुनी। रविवार दोपहर में वैंकेया नायडु के उपराष्ट्रपति बनने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अंबिका माता मंदिर चौराहे पर आतिशबाजी तथा मिठाई वितरित कर खुशियां मनाई। इस दौरान विश्वास सोनी, अनिल भंसाली, पारस तलेरा, तेजमल राठौड, अंकित भंसाली, प्रणव परमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।