रितेश गुप्ता@थांदला नगर की पद्मावती नदी पर बनी ग्राम रूंडीपाड़ा लिमडी मार्ग से जोड़ने वाली रेलिंग विहीन रपट से दो बाइक सवार युवक नदी में बह गए। रेलिंग विहीन उक्त रपट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसका गत वर्ष निर्माण किया गया था। दुर्घटना के समय उपस्थित लोगों ने युवकों को बचा लिया है परंतु बाइक नदी के प्रवाह में बह चुकी है जिसे ढूंढने का कार्य गोताखोरों द्वारा किया जा रहा है। Post navigation नौगांवा में भी कोरोना का खाता खुला 1 युवक निकला कोरोना पॉजिटिव दो दिन से रुक-रुक हो रही बारिश ने छूआ 1000 मिमी का आंकड़ा