कांग्रेस के विजय प्रत्याशी वीरसिंह भूरिया का मंगलवार को निकलेगा भव्य विजय जुलूस

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला

नव निर्वाचीत एवं जिले मे प्रचण्ड बहुमत प्राप्त करने वाले कांग्रेस विधायक वीरसिंह भूरिया का विजय जुलूस मंगलवार को थांदला में निकाला जाएगा। कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी विजय जुलूस को भव्य बनाने हेत तैयारियो मे जुट गये है| ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर,थांदला विधानसभा कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत,चुनाव प्रभारी गुरुप्रसाद अरोड़ा आदि ने बताया कि कांग्रेस उम्मीदवार वीरसिंह भूरिया ने संपूर्ण झाबुआ जिले में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है।ओर यह जीत कांग्रेस की विचारधारा की जीत है।यह जीत आमजनता की जीत है यह जीत क्षेत्र की जनता व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत है।ओर इस ऐतिहासिक जीत पर क्षेत्र की जनता, व्यापारीयों, मतदाताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओ आदि को धन्यवाद व आभार देने हेतु विजय जुलूस नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकाला जाएगा। तत्पश्चात् क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक वीरसिंह भूरिया का स्वागत किया जाएगा। विजय जुलूस के अवसर पर महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, कामगार कांग्रेस,आईटी एवं सोशल मीडिया सेल, एनएसयूआई आदि संगठन के समस्त पदाधिकारीगण,नेतागण, पार्षदगण,सरपंच,जनपद सदस्य, जिला जनपद,व कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे।

नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 9425487490 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी