थांदला। जहां पूरे देश में शक्ति रूपा मां दुर्गा के आराधना के पर्व नवरात्र की धूम चल रही है वहीं नवरात्रि के सातवें दिन संस्कार पब्लिक स्कूल में गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों से लेकर सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों तक सभी बच्चों ने अपूर्व उत्साह के साथ अपने रंग-बिरंगी पारंपरिक परिधानों लहंगा-चुनरी और कुर्ता-पजामा पहनकर गरबा नृत्य में शिरकत की। विद्यालय पहुंचते ही अपने विशिष्ट पोशाखों के साथ बड़े ही प्रफुल्लित मन से बच्चों का गरबा उत्सव में भाग लेने का जोश देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम की शुरुआत में शाला की वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती हर्षा आचार्य ने मां दुर्गा की स्तुति प्रस्तुत की। इसके पश्चात सभी कक्षा वर्ग के बच्चों ने अटूट उत्साह के साथ गरबे खेले। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य ललित कांकरिया, एकेडमिक डायरेक्टर ममता कांकरिया, डायरेक्टर श्रीयक कांकरिया एवं शाला के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। Post navigation अणु पब्लिक के बच्चों ने रामलीला के नाटक के साथ मनाया गरबा उत्सव दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक की सजेली रेलवे फाटक तोड़ घुसा ट्राला