आलीराजपुर। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सुनील खेड़े ने दिया अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वीडियो जारी कर उन्होंने यह जानकारी दी। वीडियो के माध्यम से सुनील खेड़े ने बताया मेरी नियुक्ति प्रवक्ता के रूप में टेलेंट हंट के तहत भोपाल से हुई थी न कि जिले से। इसलिए आज मेरी स्वेच्छा से अपना इस्तीफा कमलनाथजी को भेज रहा हूं । पार्टी के कुछ लोग वरिष्ठ नेताओं के सामने मेरा वीडियो बयान को काट कर मुझे गलत साबित करने में लगे हुए हैं। मैं वरिष्ठ नेताओं को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मेरे द्वारा दिया गया बयान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर दिया था न कि किसी कांग्रेस के नेता को लेकर। आने वाले समय में महेश पटेल के साथ एक कार्यकर्ता के रूप में काम करता रहूंगा। Post navigation कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का हुआ शुभारंभ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के धरना स्थल पर पहुंचे विधायक पटेल