जोबट विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि विशाल रावत ने शनिवार को कट्ठीवाड़ा क्षेत्र का दौरा कर विकासखंड में मंडल की बैठक ली । बेठक में रावत ने पन्ना प्रमुख शक्ति केंद्र के अध्यक्ष बुथ संयोजक आसपास के सभी पंचायतों के सरपंच गण के साथ में आगामी रूपरेखा की तैयारी की गई।
रावत ने सभी के साथ बैठकर संवाद किया। रावत ने कार्यकताओं को आगे किस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी की योजना को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही । साथ ही सभी कि सहमति बनाकर आगे के काम को गति देना है और योजनाओ का लाभ ग्रामीण जनों तक हर व्यक्ति तक पहुंचाये जाने की बात कही ।उसके बारे में विशेष चर्चा की और सभी सरपंचों से लाडली बहना योजना के फॉर्म भरवाने के लिए शासन प्रशासन की मदद करने के लिए प्रेरित भी किया इस दोरे के दौरान विशेष कट्ठीवाड़ा के मंडल अध्यक्ष सुनील कनेश , जनपद भदू पचाया , सरपंच प्रवीण भाई जय राज व अनिल भाई , भुरा भाई , राकेश भाई , अशोक भाई , इडा भाई , महेंद्र बामनिया , रेखा भूरिया , बिलु भाई , सुकाम भाई , भारचंद भाई , मानसिंह भाई युवा मोर्चा के युवा साथियों के साथ सभी वरिष्ठ पदाधिकारी गण व भारतीय जनता पार्टी के पन्ना प्रमुख शक्ति केंद्र के अध्यक्ष बुथ संयोजक मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *