जोबट से सुनिल खेडे 

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बी.एल. अटूदे अनुभाग जोबट के निर्देशानुसार दिनांक 15.02.2023 को थाने से अलग – अलग टीमो व्दारा कस्बा जोबट में सट्टा लिखने व खेलने वालो के विरूध्द कस्बे में जगह जगह दबिश दी गई।

इस दौरान आरोपी अलाउद्दीन पिता अमीनुद्दीन मकरानी निवासी जवाहर मार्ग जोबट, मेहबुब पिता सरदार खा. मकरानी निवासी खिजर कालोनी जोबट ओर गोपाल पिता लक्षमीनारायण माहेश्वरी निवासी विकास कालोनी जोबट के विरूध्द पब्लिक गेम्बलिंग (मध्यप्रदेश) एक्ट 1976 की धारा 4-ए के तहत 3 प्रकरण पंजीबध्द किये गये। आरोपियो के कब्जे से 03 लीड पेन तीन सट्टा पर्ची पर अंक लिखे हुये नगदी कुल 5480 रूपये की कार्यवाही की गई। बाद तीनो आरोपियो को धारा 151 जा.फौ. में गिरफ्तार कर SDM कोर्ट पेश किया गया। पुलिस ने बताया जोबट में सट्टा लिखने व खेलने वालो को किसी भी स्थिति में बख्शा नही जायेगा। पुलिस व्दारा असामाजिक तत्वो पर नजर रखे हुये है, लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *