मध्यप्रदेश में रिटायर्ड हो चुके पुलिसकर्मियों और अधिकारियो की पेंशन संबंधी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए मध्यप्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ की अगुवाई में प्रांतीय सम्मेलन एवं साधारण सभा का आयोजन संघ की इंदौर इकाई के द्वारा आगामी 29 अप्रैल 2023 को इंदौर के होटल क्राउन पैलेस में रखा गया है ..संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह एंव इंदौर इकाई के अध्यक्ष एस पी एस चौहान ने बताया कि पुलिस पेंशनर्स कुछ प्रमुख लाभों से वंचित हैं साथ ही पेंशन नीति की विसंगतियों का शिकार हो रहे हैं इसलिए आवश्यकता महसूस की गयी कि सभी पेंशनर्स एक जगह एकत्रित होकर अपनी समस्याओं पर मंथन करें .. इसलिए हमारा संघ इस प्रांतीय सम्मेलन ओर साधारण सभा को आयोजित कर समस्याओं के निराकरण के लिए ठोस नीति तैयार करेगा .. दोनो ने मध्यप्रदेश पुलिस के सभी पेंशनर्स का आव्हान किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में 29 अप्रैल को इंदौर पहुंचे । Post navigation पेटलावद सीएमओ आशा भंडारी का ट्रांसफर, पीके सिंह होंगे नए सीएमओ पेटलावद नपं में फिर वही हाल, 5 माह के कार्यकाल में 2 सीएमओ की रवानगी…?