पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दी नए साल की बधाई

0

झाबुआ, एजेंसीः पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया ने नव वर्ष 2015 के आगमन पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। आपने अपने संदेश में कहा है कि 2015 का नया वर्ष संपूर्ण प्रदेश और उसके हर नागरिक के लिए सुख-शांति और विकास के क्षेत्र में नई सफलताएं लाए, यह कामना है।

उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘बीता वर्ष 2014 जाते-जाते बहुत सी कड़वी यादें और गंभीर चुनौतियां दे गया है। नये वर्ष में इन कड़वी यादों की पुनरावृत्ति नहीं होगी और जो चुनौतियां आज प्रदेशवासियों के सामने खड़ी हैं, उनको हमसब मिलकर विकास हेतु सफलता में तब्दील करेंगे, ऐसा हमें पूरा विश्वास है। देश के विकास में अपना योगदान देंगे।

भूरिया ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस प्रदेशवासियों की सेवा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए नए वर्ष में भी पूर्ववत सक्रिय रहेगी। आपने राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए सुख, शांति और प्रगति की कामना की है।

जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया,जिला कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल पडियार एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश जैन पप्पू एवं युवा नेता डां. विक्रांत भूरिया एवं प्रवक्ता हर्ष भटृ ने अपने बधाई संदेश में कहा हैं कि वर्ष 2015 कांगे्रस के लिए संघर्ष का समय रहेगा औंर जिले के सभी कांग्रेसियो को एकजुट होकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व में घर-घर तक पार्टी के आधार को मजबूत करने के लिए अपनी भूमिका का निर्वाह करना हैं।

उन्होंने जिले के सभी नागरिको को नववर्ष की बधाईयां देते हुए कहा कि नववर्ष में सभी को सुख समृद्वि प्राप्त हो तथा जिला प्रगति के रास्ते पर निरन्तर बढता रहे। जिले समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी बधाई देते हुए नववर्ष की शुभकामना दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.