आलीराजपुर डेस्क। 05 अप्रेल 2023 को चांदपुर पुलिस को मुखबीर के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम सडली बुडनला फलिया मे भारत पिता जगतसिंह कनेश के निर्माणाधीन मकान में अवैधरूप से शराब बैचने हेतु संग्रहित करके रखी हुई है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी चांदपुर उनि मोहन डावर एवं उनकी टीम के द्वारा मुखबीर के द्वारा बताये गये स्थान भारत पिता जगतसिंह 22 साल, निवासी ग्राम सडली के यहां दबिश दी गई जहां उसके निर्माणाधीन मकान से अवैध रूप से बीयर की पेटियॉं रखी होना पाई गई। उक्त शराब के संबंध में भारत से पूछताछ करनें पर उसके द्वारा पुलिस टीम को कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया, जिस पर चांदपुर पुलिस टीम के द्वारा भारत पिता जगतसिंह कनेश के निर्माणाधीन मकान से उक्त अवैधरूप से संगृहित कर रखी 314 पेटी बीयर 3768 लीटर कीमती 7,53,600/-रूपये की अवैध शराब को विधिवत जप्त कर भारत पिता जगतसिंह कनेश के विरूद्ध थाना चांदपुर में अपराध क्रमांक 72/2023, धारा 34(2),36 आबकारी एक्ट का दर्ज करते हुये आरोपी भारत को मौके से गिरफतार किया गया है तथा आरोपी भारत के द्वारा उक्त शराब कहां से लाई गई थी, इस संबंध में चांदपुर पुलिस टीम के द्वारा जांच की जा रही है। अवैध शराब की धरपकड हेतु थाना प्रभारी चांदपुर उनि मोहन डावर एवं उनके अधीनस्थ टीम के अन्य सदस्य सउनि तिलक राज, सउनि वर्मा, प्रआर.169 जुवानसिह ,प्रआर.130 नरेन्द्र , प्र.आर. 330 आजाद, आर. 167 रेवसिंह, आर.223 मनोज , आर.245 दिनेश, आर. 467 दिपेश, आर. 351 सुनिल का सराहनीय योगदान रहा है। Post navigation अजीब मामला : प्रसव पीड़ा के साथ अस्पताल गई युवती को डॉक्टर ने बताया कि उसके पेट में बच्चा नहीं है भगोर मंदिर के महंत मस्तराम बाबा हुए ब्राह्मलीन