पेटलावद। झाबुआ Live अब से थोड़ी देर पहले आबकारी पुलिस ने गुजरात की ओर जा रहे अवैध शराब लिए ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आबकारी उप निरीक्षक योगेश दामा से मिली जानकारी के मुताबिक अभी शराब कितनी है और शराब कहां ले जाई जा रही थी इसकी जांच की जा रही है बड़े पैमाने पर अवैध शराब ट्रक में बरामद होने की आशंका है फिलहाल ट्रक को आबकारी कार्यालय पर लाया गया है जहां पुलिसकर्मी द्वारा उसे खाली किया जा रहा है। ट्रक में अंदर शराब भरी हुई है और ऊपर भूसा भरा हुआ था। फिलहाल कार्रवाई जारी है। Post navigation युवक अद्र्धवार्षिक परीक्षा देकर झिरी मेला देखने जा रहे थे कि दो बाइक में हुई भिड़ंत में हुए गंभीर घायल MP बॉर्डर से गुजरात जाना थी लाखो की अवैध शराब, लेकिन बीच मे ही तस्करों की योजना हुई फैल….