वंदे मातरम् की भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई

May

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
वंदे मातरम मित्र मंडल द्वारा पेटलावद से कोद तक 50 किमी की ऐतिहासिक कावड़ यात्रा शुक्रवार को पेटलावद के गायत्री मंदिर से प्रारंभ की। कावड़ यात्रा में 1000 से अधिक कावडि़ए शामिल हुए जबकि मित्र मंडल के सदस्यों ने 500 से 700 कावडिय़ों के लिए व्यवस्था की थी। संख्या बढऩे के बाद भी सभी श्रद्धा भाव के साथ व्यवस्थित क्रम में चले कावड़ यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से निकली तो आमजन ने यात्रियों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। कावड़ यात्रा का शुभारंभ स्थानीय गायत्री मंदिर से यात्रा संरक्षक निर्मला भूरिया की उपस्थिति में हुआ। कावड़ यात्रा में आए श्रद्धालुओं की उपस्थिति और श्रद्धा देखकर नगर के लोग भी भावविभोर हो गए। क्योंकि इतनी लंबी कावड़ यात्रा में इतनी अधिक उपस्थिति होना आश्चर्य का कारण रहा। कावड़ यात्रा का प्रथम विश्राम शुक्रवार रात्रि में माही नदी खाखरोड़ा पर रहेगा। इसके पश्चात शनिवार शाम तक कावड़ यात्रा कोटेश्वर कोद पहुंचेगी जहां पवित्र जल से भगवान का महाभिषेक किया जाएगा।
प्रणवानंद की प्रेरणा से
महामंडलेश्वर स्वामी प्रणवानंद सरस्वतीजी की प्रेरणा से वंदे मातरम मित्र मंडल द्वारा इस कावड़ यात्रा का आयोजन रखा गया है जिसमें सर्व हितार्थ को देखा जा रहा है. प्रणवानंदजी का एक संकल्प है माही नदी के किनारे एक आश्रम का निर्माण कर वहां 11 फीट का शिवलिंग स्थापित किया जा, जो की पूरे झाबुआ जिले में धार्मिक व राष्ट्रीय आस्था का संचार केंद्र बने।
कावड़ यात्रा का उद्देश्य-
कावड़ यात्रा का उद्ेश्य केवल धार्मिक न होते हुए राष्ट्रभक्ति की भावना को भी प्रेरित करना रहा. जिसमें कावड़ यात्रियों के आगे आयङ्क्षजक मंडल भगवा ध्वज के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी ले कर चल रहे थे। कावड़ यात्रा के उद्ेश्य पर प्रकाश डालते हुए भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्णपालसिंह राठौर ने बताया कि धर्म की भावनाओं के साथ राष्ट्रप्रेम की भावनाओं को जागृत करने के उद्ेश्य से कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया है, जिसमें युवा वर्ग ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और उन्हें इसके माध्यम से देश के प्रति सच्ची भक्ति की प्रेरणा दी जा रही है। कावड़ यात्रा की संरबक निर्मला भूरिया ने कहा कि यह यात्रा धर्म जागरण के साथ देशभक्ति से ओतपोत है जिससे भारत की एकजुटता और राष्ट्रधर्म का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. इस प्रकार के आयोजन राजनीति से परे और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रङ्क्षत होते है जिसमें देश के हर नागरिकों को सहयोग देना चाहिए। इस प्रकार के आयोजन और इतनी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति उज्जवल भविष्य की ओर इशारा करती है। गौरतलब है कि वंदे मातरम् मित्र मंडल धार्मिक आयोजन के साथ साथ राष्ट्रभक्ति से ओतपोत आयोजन करने में भी हमेशा सक्रिय रहता है। यह आयोजन भी इस प्रकार के आयोजन का एक हिस्सा है।