पेटलावद में हिंदू जागरण मंच व हिंदू समाज ने असंवेधानिक व बिना अनुमति के मस्जिदों में लाउडस्पीकरों पर हो रही अजान के विरोध में ज्ञापन सौंपा है। आज शनिवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता इकठ्ठे होकर रैली के माध्यम से पुलिस थाने पहुंचे। यहां थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि लाउडस्पीकर की आवाज से ध्वनि प्रदूषण फैलता है व आमजन के दैनिक कार्यो में व्यवधान उत्पन्न होता है। ज्ञापन में इस्लामिक राष्ट्र सउदी अरब का हवाला देते हुए बताया गया कि जब एक इस्लामिक राष्ट्र होकर वहां स्पीकरों व लाउडस्पीकरों पर अजान नही होती है तो भारत जैसे देश में इसका कोई औचित्य नहीं। ज्ञापन देने में बड़ी संख्या में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौजूद थेै।
Trending
- पीएमश्री स्कूल बरझर के प्रभारी प्राचार्य केशव सिंह सोलंकी को दी गई भावभीनी विदाई
- पानी की अत्यधिक समस्या के चलते ग्राम पंचायत ने कार्यपालन यंत्री को दिया आवेदन
- छकतला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक गिरने से एक गंभीर, दो घायल
- पारा में अघोषित बिजली कटौती से दिग्विजय सरकार की यादें हुईं ताजा, गर्मी और शादी के सीजन में व्यापारी परेशान
- ग्राम अगोनी में त्रि-दिवसीय कालिका माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक
- कृषि आदान विक्रेता संघ थांदला ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम और तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
- रोड निर्माण कंपनी की कछुआ गति से रहवासी व राहगीर परेशान
- जोबट में बड़ा हादसा: कचरा वाहन की टक्कर से 6 घायल, बच्चों सहित सभी का इलाज जारी
- BRC पेटलावद का कन्या और बालक पेटलावद संकुल की स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण
- गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग: जोबट में सर्वधर्म समाज की एकजुट आवाज, तहसील में सौंपा ज्ञापन

