पेटलावद में हिंदू जागरण मंच व हिंदू समाज ने असंवेधानिक व बिना अनुमति के मस्जिदों में लाउडस्पीकरों पर हो रही अजान के विरोध में ज्ञापन सौंपा है। आज शनिवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता इकठ्ठे होकर रैली के माध्यम से पुलिस थाने पहुंचे। यहां थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि लाउडस्पीकर की आवाज से ध्वनि प्रदूषण फैलता है व आमजन के दैनिक कार्यो में व्यवधान उत्पन्न होता है। ज्ञापन में इस्लामिक राष्ट्र सउदी अरब का हवाला देते हुए बताया गया कि जब एक इस्लामिक राष्ट्र होकर वहां स्पीकरों व लाउडस्पीकरों पर अजान नही होती है तो भारत जैसे देश में इसका कोई औचित्य नहीं। ज्ञापन देने में बड़ी संख्या में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौजूद थेै। Post navigation मीडिया के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले विवादस्पद प्राभारी प्राचार्य को किया पदमुक्त सेल्समेन कर रहा राशन में अनियमितता, हिंदू युवा जनजाति संगठन ने किया भ्रमण