Trending
- गलत दिशा से आ रहे दोपहिया वाहन की टक्कर से वन विभाग के डिप्टी रेंजर के सड़क हादसे में मौत
- विकसित भारत संकल्प संस्थान की ‘भाव संवाद संगोष्ठी’: 1 करोड़ प्रतिभागियों को सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा से जोड़ने का लक्ष्य
- पूर्व सरपंच के घर बदमाशों ने बोला धावा, नकदी और जेवर सहित 12 बोर बंदूक चुराई
- स्ट्रीट लाइट की केबल नीचे लटकने से वाहन चालक परेशान, ठेकेदार नहीं दे रहे ध्यान
- ठाकुर भूपेंद्रसिंह जी भप्पू लाला का निधन रायपुरिया सहित अंचल में शोक की लहर
- जोबट मंडल अध्यक्ष बने नरेंद्र मंडलोई, भाजपा ने जारी की सूची
- एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी विदाई
- मोदी सरकार का बजट गरीब किसान, युवाओं और महिलाओं को समर्पित – कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया
- नानपुर के पास सड़क हादसा: बल्कर की टक्कर से बाइक सवार चार युवक घायल, मामला दर्ज
- आंगनवाड़ी सहायिका नियुक्ति में रिश्वत मांगने का आरोप, महिला बाल विकास विभाग के बाबुओं पर सवाल
पेटलावद। असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा धूम धाम के साथ मनाया गया. नगर परिषद द्वारा मेला ग्राउंड में दशहरा मेले का आयोजन किया गया जहां पर क्षेत्र के हजारों लोगों ने एकत्रित होकर मेले का आनंद लिया। नगर परिषद द्वारा आकर्षक आतिशबाजी की गई.मेले में कई प्रकार की खानपान की दुकाने भी लगाई गई। जिस पर नागरिकों और ग्रामीणों ने जम कर खरीदारी की। रावण दहन के पूर्व नप अध्यक्ष मनोहर भटेवरा ने स्वागत भाषण देते हुए नगर परिषद द्वारा सेवा कार्य करने का संकल्प दोहराया गया। तथा जनता के द्वारा भाजपा को जो मजबूती प्रदान की गई उसे कर्ज को हम विकास के माध्यम से उतारेंगे. तथा नगर की समस्त जनता को विजयादशमी की शुभकामनाएं। रात्रि 9 बजे के लगभग राम लक्ष्मण की झांकी मेला ग्राउंड पर पहुंची.उसके बाद नगर परिषद अध्यब मनङ्क्षहर भटेवरा सहित सभी पार्षदों ने भगवान की पूजा अर्चना की और आरती उतारी. जिसके पश्चात सर्वप्रथम मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया. जिसके पश्चात रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के पश्चात परंपरा के अनुसार बांस की लकड़ी ले जाने के लिए लोगों की भीड़ लगी। पंपावती नदी के पुल पर भीड़ को नियंत्रित करते हुए, थोड़े-थोड़े कर लोगों को निकाला गया। इस तरह दो घंटे में ग्राउंड खाली हो पाया।