थांदला। सत्य वीर तेजाजी मंदिर पर चल रही भागवत कथा में छठे दिन आचार्य बलराम महाराज ने कृष्ण लीला में कालिया मर्दन ,गोवर्धन पर्वत, इंद्र का घमंड चूर करना, कंस वध, जरासंध युद्ध मैं हार कर समुद्र में द्वारका बसाना ,द्रोपदी चीर हरण के संबंध में बताया कि जिसे संसार छोड़ देता है उसे भगवान थाम लेता है। द्रोपदी की मदद किसी ने भी नहीं की तब भगवान ने आकर उसकी मदद कर साडी का ढेर कर दिया ,10 हाथियों के बल वाले दुशासन भी साड़ी खीचते खीचते थक गया। भगवान कृष्ण और रुक्मणी का विवाह प्रसंग भी विस्तार से सुनाया गया । कथा में आज के जजमान महेश गढ़वाल पटवारी थे। कथा में आचार्यजी का सम्मान नगर परिषद अध्यक्ष पति सुनील पंडा, भाजपा नेता श्यामा ताहेड ,पार्षद गोलू उपाध्याय, जीतू राठौर ,कन्नू मोरिया ,जगदीश प्रजापत, सचिन सोलंकी आदि द्वारा किया गया। न्यास मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण राठौड़ ने सभी का आभार माना। Post navigation फ्लावरलेट इंग्लिश अकादमी स्कूल थांदला में विद्यार्थी परिषद का शपथ विधि समारोह सम्पन हुआ शिव पुराण में शिव को पंचदेवो में प्रधान अनादि सिद्ध परमेश्वर के रुप में स्वीकार किया गया है – आचार्य जैमिन शुक्ल