आलीराजपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल, अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल की अनुशंसा पर श्री केश अखाड़िया निवासी ग्राम भवरी को जयराज सिंह चौहान (एडवोकेट) , प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आज विधायक पटेल ने अपने निजी निवास कार्यालय पर अखाड़िया को बधाई देते हुए फूल माला पहनाकर नियुक्ति पत्र सौंपा। अखाड़िया को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यक्रम में आई टी सेल जिला अध्यक्ष मनीष चौहान, धनसिंह चौहान मंडलम अध्यक्ष, गणेश ब्लॉक अध्यक्ष आईटी सेल, आतिश पचाया सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। Post navigation विदेशी शराब पर प्रतिबंध, दो से अधिक DJ लाने पर जुर्माना लगेगा शांति समिति एवं विवाद निवारण समिति के अध्यक्षों एवं सदस्यों काे प्रशिक्षण दिया