झाबुआ Live के लिए ” मुकेश परमार” की EXCLUSIVE रिपोर्ट ।

मध्यप्रदेश मे पुलिस कई बार बदनाम होती रही है तो कई पुलिसकर्मी शानदार काम कर पुलिस की ईमेज बनाते भी रहे है । झाबुआ पुलिस कोतवाली पर पदस्थ हेड कांस्टेबल मुनेंद्र सिंह कुशवाह पुलिस की छवि चमकाने वाले विभागीय हीरो से कम नहीं है खासकर रात्रि गश्त के दोरान मुनेंद्र सिंह कुशवाह की सजगता काबिले तारीफ होती है । आइये इन तीन घटनाक्रमो से समझिए “मुनेंद्र सिंह कुशवाह” की कर्तव्यनिष्ठता को ।

 

केस नंबर -1 – वह 7 – 8 अक्टूबर 2016 की दरमियानी रात थी जब हेड कांस्टेबल मुनेंद्र सिंह कुशवाह रामकृष्ण नगर झाबुआ मे रात्रि गश्त पर थे । तभी मुनेंद्र सिंह को नम॔दा – झाबुआ ग्रामीण बैंक की शाखा भवन से किसी आहट को महसूस किया ओर अपने वरिष्ठ अधिकारीयों ओर संस्था को सूचना दी इसके बाद बैंक मे पुलिस घुसी ओर मुनेंद्र सिंह कुशवाह ने विभागीय साथियों की मदद से बैंक मे घुसकर चोरी का प्रयास कर रहे चोर को धर दबोचा । अगर मुनेंद्र सिंह कुशवाह सजग ना होते तो बड़ी वारदात होना तय थी क्योकि अगले दिन रविवार था ओर चोर आराम से दिन मे वारदात कर फरार हो जाता ।

 

केस नंबर -2 – बाइक चोरों को रंगे हाथों पकड़ा
=======================
वह दिनांक 10 सितम्बर 2017 की तारीख थी जब कोतवाली के मुनेंद्र सिंह कुशवाह झाबुआ बस स्टैंड के आसपास के इलाके मे रात्रि गश्त पर थे तभी उन्होंने देखा कि एक बाइक क्रमांक mp -45 – mk 5687 पर तीन युवक जा रहे है ओर बाइक चलाने का तरीका ओर उनके शारीरिक हाव भाव कुछ संदिग्ध है इस पर उन्होंनें अपने साथीयो के साथ रोका तो पता चला कि बाइक चोरी की है तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गये ओर बाइक बरामद की गयी ।

 

केस नंबर -3 – लोटाया ₹ 5 लाख का जेवरात से भरा बैग
=======================
ताजा घटना 14 -15 अक्टूबर 2017 की दरमियानी रात की है जब हेड कांस्टेबल मुनेंद्र सिंह रतनपुरा मे रात्रि गश्त पर थे तभी करीब ढाई बजे मुनेंद्र सिंह की नजर पंड्या दंपत्ति के घर के बाहर रखें एक लेडीज बैग पर गयी जिसमें 5 लाख रुपये के नगदी ओर जेवरात थे । इस पर मुनेंद्र सिंह कुशवाह ओर उनके साथी संदीप को लगा की घर मे चोर हो सकते है इस पर घर की पुलिस ने घेराबंदी की ओर सच॔ किया । जब चोरों का अंदेशा खत्म हुआ तो पंड्या दंपत्ति को उठाकर उनसे बैग के बारे मे पूछा ओर उन्हे उनका बैग लोटा दिया । इस घटनाक्रम से एसपी ने मुनेंद्र सिंह कुशवाह ओर उनके साथी संदीप को विभागीय रिवाड॔ दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *