अलीराजपुर। अलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र के वि0ख0 सोण्डवा अन्तर्गत ग्राम जमली मे विद्युतीकरण कार्य अंतर्गत 11 लाख लागत से स्वीकृत विधुत डीपी का उद्घाटन करने पहुँचे विधायक मुकेश पटेल तो ग्रामीणों ओर कार्यकर्ताओ ने विधायक पटेल का स्वागत किया। विधायक पटेल ने ग्राम के बुजुर्गों से पूजा कराई और नारियल फोड़कर डीपी का लोकार्पण करवाया और विधायक पटेल ने बुजुर्गो को फूल माला पहनाकर शाल श्रीफल भेट कर सम्मान किया और मिठाई विधायक ने अपने हाथो से खिलाई। पटेल ने बताया की ग्राम जामली मे सिचाई का रकबा बढ़े ओर हर विधुत को विद्युत सुविधा मिलने पर अपनी खेती को लाभ का धंदा बनाये ओर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सके साथ ही जामली ओर धोरट इन दोनो गाव मे ओर भी विधुत कार्य किये जाना है। बिजली के साथ साथ सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ का सुधार होना चाहिए। जिसके लिए मैं हर संभव प्रयासरत हूं। कार्यक्रम मे पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राठौर्, झामराला ठकराला सरपंच, विट्ठल, वगैसिंह पटेल, सिरकान काका, मावसिंह, महेश, नवीन सिंह सहित सेकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित थें। Post navigation गौसेवक संघ और आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक विधायक से मिला, ज्ञापन सौंप रखी मांगे आवास योजना के फॉर्म भरने में आ रही एरर, एबीवीपी ने ज्ञापन सौंपा