देश की मिट्टी के लिये बलिदान देने वाले वीरों के सम्मान में पूरे देश में मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत तारखेडी के शहीद वीर भगवानलाल जी मिण्डकिया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रध्दांजली दी एवं वृक्षारोपण किया, इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी अनिल जी राठौर, जनपद पंचायत पेटलावद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जी दीक्षित, अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह जी भूरिया, रायपुरिया मंडल अध्यक्ष शांतिलाल जी मुणीया , कुलदीप जी लववंशी एवं ग्रामीणजन मौजूद थे आइये अपने अदम्य शौर्य और साहस से देश की रक्षा करने वाले वीरों को याद करते हुए 9 से 15 अगस्त तक हम इस अभियान में भागीदार बनें। #AmritMahotsav #MeriMaatiMeraDesh🇮🇳 #MainBharatHoon Post navigation जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने किया पौधारोपण कॉलेज में नहीं हुआ 600 से अधिक विद्यार्थियों का एडमिशन, एबीवीपी ने सेट बनाने की मांग की