झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट।
नगर के झाबुआ मार्ग पर एमपीई बी के सामने स्थित बिजासन नैंनोद माता मंदिर के 14 वे स्थापना दिवस पर मंदिर के पुजारी कनकमल हटीला द्वारा मां की महाआरती की गई। उपस्थित हजारों भक्तों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। डोल और नगाड़ों के साथ घंटियों की गंूंज ने वातावरण में भक्ति का रस घोल दिया। इस अवसर पर मां का आकर्षक श्रृंगार किया गया था। उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंदिर के पास बने माँ कलिका मंदिर में भी दर्शन कर मां का आशीर्वाद लिया। मां की प्रतिमा का आकर्षक श्रुंगार फूलों के साथ कर कई प्रकार के व्यंजनों और सूखे मेवे का भोग लगाया गया था। मां का आकर्षक श्रुंगार देखने और दर्शन लाभ लेने के लिए देर रात तक दूर दूर से भक्त आते रहे। मां की महाआरती के बाद मंदिर के पुजारी हटिला द्वारा कन्याओं का चुनरी उढ़ाकर और तिलक कर पूजन किया गया। इसके पश्चात उन्होंने अपने हाथो ंसे सभी कन्याओं को महाप्रसादी खिलाई। कन्याओं के विधिवत पूजन और भोजन के उपरांत भंडारा प्रारंभ किया गया। भंडारे में उमड़ी भीड़ देखते ही बन रही थी। पूरे जिले के अलावा पास के गुजरात और प्रदेश के अन्य जिलो व पास के ग्रामों से करीब 5 हज़ार से ज्यादा लोगो ने इस महाप्रसादी का लाभ लिया इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ समाज सेवी सुरेशचन्द्र पुरणमल जैन और उनके परिवार ने भी धर्म लाभ लिया। उपस्थित अजय हटिला, लखन वर्मा, हेमंत शर्मा, पंकज बडोला, अंकित हटिला, सुरेश कालू राठौड, संमसु देवदा, महेश भाई, ईश्वर भाई, पूनम सोलंकी, कनू काका, कीर्तन सोलंकी आदि ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार माना। साथ ही मंदिर के पुजारी हटीला ने सभी भक्तों से प्रतिदिन शाम 8 बजे मंदिर में होने वाली मां की आरती में भक्तों से पधारने का आग्रह किया है ।
Trending
- माँ नर्मदा जल पदयात्रा का भव्य समापन, पंचेश्वर धाम में हुआ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक
- सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
- छकतला में ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान रहे लोग
- आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर माथुर ने दिए
- खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ
- भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे सीएम डॉ. यादव, जानें पूरा शिड्यूल
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में राज्यस्तरीय बलराम कृषि महोत्सव का शुभारंभ किया
- दराते से मारने की धोन्स देकर कर बाइक छिनने वाले गिरोह के दो सदस्यों को नानपुर पुलिस ने मोटर साइकिल सहित पकड़ा
- नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम: बरझर में ग्रामीणों को किया जागरूक
- पेटलावद न्यायालय से उद्घोषणा जारी, 3 आरोपी फरार घोषित, 18 जुलाई तक पेश होने के आदेश
Prev Post
Next Post