दशहरा मैदान की शासकीय भूमि निजी हाथों में सौंपने को लेकर जागरुक नागरिक-नगर परिषद ने दर्ज करवाई आपत्ति

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
मेघनगर में शासकीय भूमि को निजी हाथों में सौंपने को लेकर विरोध करते हुए नगर के दो जागरूक नागरिक एक सामाजिक कार्यकर्ता और नगर परिषद ने नगर हित में आपत्ति दर्ज कराई। मेघनगर की बेशकीमती भूमि नगर के हदय स्थल दशहरा मैदान पर वर्षों से पड़त व खुली पड़ी थी, फिर अचानक प्रशासनिक अधिकारियों ने शासकीय भूमि जो कि उसका सर्वे नंबर 485 की भूमि जो वर्तमान में शासकीय मद की भूमि होकर राजस्व अभिलेखों में मध्य प्रदेश शासन के स्वामित्व भूमि हैं और वह भूमि खाली व खुली अवस्था में वर्षों से पड़ी हुई है यहां वर्तमान में राष्ट्रीय पर्व जैसे 15 अगस्त एवं 26 जनवरी व सार्वजनिक हित में राष्ट्रीय कार्यक्रमों के साथ उक्त भूमि पर प्रतिवर्ष धार्मिक आयोजन होते हैं। साथ ही सार्वजनिक दशहरा मैदान पर दशहरा पर्व भी उक्त होता है और नगर की जनता के विवाह एवं मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस लए जनहित को देखते हुए नगर के समाजसेवी पुरुषोत्तम प्रजापति, पत्रकार, रहीम शेरानी, सामाजिक कार्यकर्ता अरुण ओहारी, नगर परिषद मेघनगर के पार्षद कलसिंह भूरिया, राकेश गामड, नानी जोगी वसुनिया, लीला राधेश्याम सोलंकी, मेनाबाई केवट, गंगा वसुनिया व नगर परिषद मेघनगर ने शासकीय भूमि को निजी हाथों में सौंपने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई।