अगराल में गौसेवकों ने पकड़ा भैंस के बच्चों से भरा ट्रक

0

लोहित झामर, मेघनगर

झाबुआ जिले के अगराल क्षेत्र में गौसेवकों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भैंस के बच्चों से भरा एक ट्रक पकड़ा है। बताया जा रहा है कि ट्रक में करीब 50 से 60 भैंस के बच्चे भरे हुए थे, जिन्हें हरियाणा से केरल ले जाया जा रहा था।

सूचना मिलते ही गौसेवक मौके पर पहुंचे और ट्रक को रोक लिया। ट्रक में सवार तीन लोगों में से एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। इसके बाद ट्रक को आरोपियों सहित मेघनगर थाने लाया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था, जिससे उनकी हालत खराब बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.