थांदला। जदयू का जिलाध्यक्ष तोलसिंह भूरिया को बनाया गया है। वे तीसरी बार यह पद संभालेंगे। उन्होंने बताया 25 एवं 26 दिसंबर को मामा बालेश्वर दयाल की 25वीं पुण्यतिथि भील आश्रम बामनिया में मनाई जाएगी। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार आ सकते हैं।

भूरिया ने बताया सभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष्ज्ञ लल्लनसिंह लोकसभा सदस्य, बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार, राष्ट्रीय महासचिव अश्फाक हुसैन, विद्यासागर निशाद राष्ट्रीय सचिव विधायक (एमएलसी), सूरज जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष, हरिओम सूर्यवंशी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आएंगे। सभी नेता श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करेंगे। इसलिए तोलसिंह ने एसडीएम पेटलावद से 25 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 26 दिसंबर की शाम 5 बजे तक समाधि स्थल पर कार्यक्रम की अनुमति देने की मांग की है। साथ ही 26 दिसंबर को प्रात: 10 से शाम 4 बजे तक शासकीय उमावि बामनिया परिसर में विशाल श्रद्धांजलि सभा के लिए अनुमति मांगी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *