अलीराजपुर । क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने जिले मे विगत दिनों हुई मूसलाधार बारिश से हुई जनहानि को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को एक पत्र लिखकर तत्काल सर्वें करवाकर मुआवजा प्रदान करने की मांग की । विधायक पटेल ने लिखे पत्र मे बताया की जिले में हुई लागातार मूसलाधार बारिश के चलते कई स्थानों पर आमजनों के मकान धराशाही, क्षतिगृस्त हो गए है । किसानो की खड़ी फसले (सोयाबीन, कपास, उड़द, मक्का आदि) नष्ट व बर्बाद हो गई और पशु जानवर आहत होने से जिले के कई किसानों और आमजनों का बहुत नुकसान हुआ है। कई ग्रामीणजनों के मकान गिरने से उन्हें दूसरों व रिश्तेदारों के घरो में रहना पड़ रहा है। जिले में अतिवृष्टि से हुए नुकसानी का तत्काल सर्वे किया जाकर पीड़ीत आमजनों और किसानों को मुआवजा दिया जावे, ताकि उन्हें नुकसानी की भरपाई करने में परेशानी ना हो। विधायक पटेल ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वह जिला कलेक्टर और संबंधित विभाग को तत्काल निर्देशित करने का कष्ट करें। जिससें पीड़ीतों को समय-सीमा में मुआवजा मिल सकें। Post navigation आदिवासी गायक कलाकार स्व.चेतन भाई कनेश के परिवार को आकास संगठन ने आर्थिक सहयोग दिया हवेली के राजा गणपति बप्पा की चल समारोह निकालकर की स्थापना