जिले के 43 संघ के कार्यकर्ता 6 को रामलाल का दर्शन करेंगे, कार्यकर्ताओं का स्वागत किया

May

जितेंद्र वर्मा, जोबट

अलीराजपुर जिले के 43 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता अयोध्या में भगवान श्री राम लाल का दर्शन करने के लिए यहां से प्रस्थान किया है 43 स्वयं सेवा कार्यकर्ता शामिल है।

जिला मुख्यालय से बस के माध्यम से सभी दर्शनार्थी इंदौर पहुंचे हैं जहां से स्पेशल आस्था ट्रेन के माध्यम से शाम 7 अयोध्या के लिए रवाना हुए सभी 5 शाम को अयोध्या पहुंचेंगे और 6 को प्रातः भगवान श्री रामलाल का दिव्य दर्शन करेंगे और यहां के कार्यकर्ताओं के साथ मालवा प्रांत के 28 जिलों के स्वयं सेवक जो कि इंदौर और उज्जैन संभाग के लगभग 1450 संघ परिवार के बैनर तले होने वाले दर्शन में लाभ लेने के लिए पहुंच रहै। संघ परिवार ने अलग-अलग प्रांत से दर्शन करवाने हेतु निर्णय लिया है। जिसमें प्रत्येक जिले से अधिकतम 40 कार्यकर्ताओं का चयनित किया और सभी दर्शनार्थी जो कि रामलला का दर्शन करेंगे उनके लिए इस स्पेशल आस्था ट्रेन के माध्यम से यात्रा अलग-अलग प्रांत के कार्यकर्ताओं को करवाया जाएगा। यह पहला मौका हे जिसमे मालवा प्रांत को मौका दिया। जिसमें रेलवे विभाग ने तमाम व्यवस्था भी की है और इसी कड़ी में अलीराजपुर जिले के स्वयं सेवकों का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ जो की 43 स्वयं सेवक यहां से प्रस्थान कर 6 को रामलाल का दर्शन करेंगे। जिसमें अलीराजपुर, सोंडवा, आजाद नगर, जोबट, बड़ी खट्टाली, उदयगढ़ के स्वयं सेवा कार्यकर्ता शामिल है। जिसमें संघ और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ कारसेवक रहे कार्यकर्ता को भी शामिल किया गया है। सभी कार्यकर्ता जोबट पहुंचे और श्रीकृष्ण मंदिर परिसर में विशेष स्वागत कर मंगल तिलक किया और श्रीकृष्ण मंदिर के पुजारी हरिओम शर्मा द्वारा वैजयंती की माला से स्वागत किया और यहां पर शोभायात्रा निकाली जो भगवान श्री राम मंदिर परिसर पहुंची, जहां राम जी की आरती कर यात्रा के लिए सभी यात्री प्रस्थान किया है, इस मौके पर बड़ी संख्या में नगर वासियों ने भी जगह-जगह पर स्वागत किया है।