Trending
- जोबट में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 55 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ
- जनजातीय प्रकोष्ठ के विधि विशेषज्ञ ने किया उद्यानिकी योजनाओं का जमीनी निरीक्षण, हितग्राहियों से किया सीधा संवाद
- धूप में तड़प रहे पशुओं को मिला सहारा: टेंट लगाकर अभिनंदन नांदेचा ने पेश की जीवदया की मिसाल
- 9 मई को रतलाम, झाबुआ और आलीराजपुर में आधार सेवाओं के लिए विशेष शिविर
- आठ साल का इंतजार खत्म…विश्वकर्मा मंदिर का निर्माण पूर्ण, धूमधाम से निकली शोभायात्रा
- मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
- नदी पर नहाने गई 9 वर्षीय बालिका की पानी में डूबने से मौत*
- अगराल में गौसेवकों ने पकड़ा भैंस के बच्चों से भरा ट्रक
- बंगाल में भाजपा की जीत का जश्न राणापुर में, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
- छकतला बस स्टैंड चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया चुनाव परिणामों का जश्न
झाबुआ। शहर के सज्जन रोड पर छोटे तालाब के सामने स्थित हजरत दीदार शाह वली रे.अ. की दरगाह पर हजरत दीदार शाह वली प्याऊ का सोमवार को दोपहर पुलिस अधीक्षक महेशचन्द्र जैन द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानव सेवा की भावना को देखते हुए निर्मित किया गया यह प्याऊ सांप्रदायिक भावना को प्रदर्शित करेगा। पुलिस अधीक्षक जैन ने दरगाह पर पहुंचकर सर्वप्रथम हजरत दीदार शाह वली बाबा के आस्थाने पर मत्था टेका एवं पुष्प अर्पण किए। बाद दरगाह परिसर में निर्मित प्याऊ का उन्होंने नारियल बदारकर विधिवत पूजन की एवं स्वयं द्वारा प्याऊ का पानी पीकर शुभारंभ किया। बाद आयोजित कार्यक्रम में उनके साथ अतिथि के रूप में उर्स कमेटी के संरक्षक एवं रोटरी क्लब अध्यक्ष उमंग सक्सेना, समाजसेवी महिला मन्नू डोडियार एवं मुस्लिम पंचायत के सदर मौलाना मुर्तजा खान उपस्थित थे।