स्टेयरिंग फेल होने से पेड़ से टकराई बस, हादसे में छह यात्री घायल

- Advertisement -

गगन पंचाल, कल्याणपुरा/भूपेंद्र बरमंडलिया मेघनगर
बदनावर से चलकर झाबुआ की ओर आ रही भोलेनाथ बस सर्विस अभी-अभी कल्लीपुरा में एक पेड़ से टकरा गई जिसके चलते छह यात्री घायल हो गए। घायलों में चार यात्रियों को कल्याणपुरा तो दो यात्रियों को मेघनगर रेफर किया गया है। अंतरवेलिया चौकी प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बस क्रमांक एमपी 45 आर 0586 स्टेयरिंग फेल हो जाने के चलते यह हादसा हुआ है। राजेंद्र शर्मा ने मुताबिक सभी घायल खतरे से बाहर है, घायलों में  इस घटना में घायल यात्रियों को उपचार के लिए मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है तथा कुछ को कल्याणपुरा जिनमे जहां उनका उपचार चल रहा है। मेघनगर लाये गये  घायलों में पवन पिता मुकेश, सुनीता पिता मुकेश, बंटी पिता प्रेमा, मांगू ओसार, हकरिया पिता हमजी, श्याम पिता नानूराम, सीता नानुराम, रंगा बदिया शामिल है तो वहीं कल्याणपुरा उप स्वास्थ्य केंद्र में जयंती भूरा डोडियार बिजलपुर, मूली वरसिंग डोडियार बिजलपुर एवं सकुड़ी कटिया शामिल है। खबर लिखे जाने तक सभी का उपचार चल रहा है। गनीमत यह रही की बस पलटी नही खाई वरना बड़ा हादसा हो सकता था।