राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम में बोले कलेक्टर, समाज में बदलाव से ही रूकेगी भ्रूण हत्या

- Advertisement -

झाबुआ, एजेंसीः राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आज 24 जनवरी को स्थानीय वृदांवन गार्डन में आयोजित किया गया कार्यक्रम में कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने उपस्थित किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बालिका भ्रूण हत्या को रोकने के लिए सामाजिक सोच में बदलाव की आवश्यकता है। सामाजिक परिवर्तन जरूरी है, जहॉ बालिका को भी सम्मान की दृष्टि से देखा जाये। समाज में बदलाव होगा तभी भ्रूण हत्या रूकेगी। बालिका भ्रूण हत्या रोकने के लिए किशोरी बालिकाओं को कानून की जानकारी दी जाये। इस कार्यक्रम की तरह ही आंगनवाडी केन्द्रो पर भी कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं एवं महिलाओं को शासन द्वारा बनाये गये कानूनों की जानकारी दी जाये। साथ ही उनके स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के शासकीय सेवक ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करे।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रजनी डाबर, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री आर एस जमरा, महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री बघेल, समस्त परियोजना अधिकारी, आंगनवाडी कार्यकर्त्ता एवं किशोरी बालिकाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम में एनएनएस की बालिकाओं द्वारा कन्या भु्रण हत्या रोकने के लिए नाटिका भी प्रस्तुत की गई।

बालिकाएं हुई पुरस्कृत

महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित बालिका दिवस कार्यक्रम के लिए निबंध, स्लोगन एवं खेल प्रतियोगिताए आयोजित की गई थी। विभिन्न आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को कार्यक्रम में कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने प्रमाण-पत्र एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया।