स्वर्गीय सांसद की पुण्यतिथि समारोह के लिये वार्डवार दायित्व सौंपे गये
झाबुआ। भाजपा नगर मंडल की कार्यकारिणी के बैठक मंडल अध्यक्ष बबलू सकलेचा की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित कर 24 जून को स्वर्गीय सांसद दिलीपसिंह भूरिया की प्रथम पुण्यतिथि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम मे सहभागी होने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक मे लिये गये निर्णय की जानकारी देते हुए सकलेचा ने बताया कि 20 जून को शगून गार्डन पर इसी कड़ी में सायंकाल 4.30 बजे नगर मंडल की वृहद बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिलाध्यक्ष, विधायक एवं वृहद बैठक के प्रभारी प्रवीण सुराणा मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। 20 जून को आयोजित होने वाली इस बैठक में वार्ड समितियों के सदस्यों, नगर मंडल के समस्त पालक संयोजकों, नगर पालिका के वर्तमान व पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद, भाजपा के पूर्व व वर्तमान एल्डरमैन, समस्त आजीन सहयोग निधि के सदस्य, समस्त सोसाइटियों के पार्टी प्रतिनिधि, सभी स्िरक्रय सदस्यों, समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों को इस महत्वपूर्ण वृहद बैठक मे भाग लेने की अपील की गई है। नगर मंडल के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा के अनुसार 24 जून को पुण्यतिथि समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश्ध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान, सामान्य प्रशासन मंत्री लालसिंह आर्य जिले के प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य भी विशेष रूप से मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। नगर मंडल के अध्यक्ष बबलू सकलेचा, महामंत्री कीर्ति भावसार, ने बताया कि नगर मंडल के सभी 18 वार्डो के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दायित्व सौंपा जा चुका है।
Trending
- संजय भटेवरा नवयुवक नवदुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 501 दीपो से बनाया मप्र का नक्शा
- खाद्यान्न वितरण में लगातार शिकायतों पर तीन उचित मूल्य दुकानों के प्राधिकार पत्र निरस्त
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर 50 लाख ग्रामीणों को बड़ी सौगात, मध्यप्रदेश में होगी भूखंड की निःशुल्क रजिस्ट्री
- हम भगवान का नाम लें तो कांग्रेस को दुःख होता है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, घरों में जलाए गए दीपक
- सारंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.17 लाख रुपये की अवैध शराब सहित कार जब्त की
- जोबट के न्यायालय परिसर से सटी दुकान में घुसा 12 फीट लंबा अजगर
- मंत्री नागर सिंह चौहान और कलेक्टर ने जोबट के बालिका छात्रावासों का किया औचक निरीक्षण छात्रावासों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- करोड़ों की लागत से बना स्कूल भवन, फिर भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे बच्चे, एक साल बाद भी सड़क-पानी का इंतजाम अधूरा