Trending
- एल्डरममैन भावसार ने धरमपुरी डेम क्षेत्र को पर्यटन हेतु विकसित करने की रखी मांग
- ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर
- प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बरझर में धूमधाम से मना ईद मिलादुन्नबी का पर्व, शान से निकाले गए जुलूस
- जनजाति विकास मंच सोंडवा ने आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह
- शिव डोले में डंपर की चपेट में आए युवक को उपचार के लिए बड़वानी ले गए
- सीएम डॉ. यादव 26 को करेंगे गोदरेज की नई यूनिट का शुभारंभ, 2250 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
- आदिवासी बाहुल्य झाबुआ में समाज की अपनी धर्मशाला नहीं: महंगे निजी स्थानों के किराए से बचने के लिए कलेक्टर से की निर्माण की मांग
- कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आपके प्रमोशन के साथ जुड़ा मेरा इमोशन
झाबुआ। स्नेह सदन मिशन स्कूल कालीदेवी में वार्षिकोत्सव हुआ। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों के साथ-साथ स्वच्छता अभियान, पौधारोपण को बढ़ावा देने वाले विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम की मुख्यि अतिथि बिशप बसील भूरिया, एवं विशेष अतिथि के रूप में विधायक पेटलावद निर्मला भूरिया, वालसिंह मेडा, जनपद अध्यक्ष राधुसिंह भूरिया, कालीदेवी ग्राम पंचायत के सरपंच थे। फादर एलियस लुकस एवं बच्चों द्वारा बिशप बसील भूरिया को शॉल-श्रीफल भेंट कर उनका किया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट का वाचन किया गया एवं बच्चों को उनकी वर्षभर की गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया। इस अवसर नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों द्वारा अनेक मनमोहक प्रस्तुतियों को देखकर सभी ने सराहा। इस दौरान बिशप भूरिया ने सभी बच्चों को आशीष देते हुए कहा कि आज के बच्चे अच्छे नागरिक बनकर देश सेवा में अपना योगदान दे। वही विधायक निर्मला भूरिया एवं पूर्व विधायक वालसिंह मेडा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्राचार्य सिस्टर सीबी, फादर पीए थॉमस, फादर पीटर खराड़ी, फादर मनोज एक्का, फादर मनोज कुजुर, फादर लुनजीनियस, फादर जेरोम सहित सिस्टर एवं बच्चों के माता-पिता एवं स्कूल स्टॉफ के अतिरिक्त बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।