प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह के आगमन पर जीएस डामोर ने पेटलावद से की दावेदारी

May

झाबुआ लाईव डेस्क
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिह के झाबुआ आगमन पर विधायको के खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगा। थांदला के साथ साथ पेटलावद मे भी विरोध प्रदेश अध्यक्ष के सामने दर्ज करवाने बडी संख्या मे कार्यकर्ता पहुंचे। पेटलावद मे जीएस डामोर अपने बडी संख्या मे अपने समर्थको को लेकर पहुचे और प्रथम आगमन पर पारंपरिक झुलडी साफा पहनाया और जनजाति समाज का प्रतीक चिन्ह भेट किया। राकेश सिह का स्वागत किया! उसके बाद जीएस डामोर समर्थक भाजपा कार्यकर्ताऔ ने पेटलावद मे टिकट बदलने की मांग करते हुए जीएस डामोर को टिकट देने की मांग की उठी। इस अवसर पर पेटलावद मंडी अध्यक्ष भरत पाटीदार, जनपद उपाध्यक्ष गोपालसिह बावडी, रायपुर मंडल अध्यक्ष अजमेर सिंह भूरिया, पेटलावद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह गंगा खेड़ी, महिला मोर्चा की नेता फुंदीबाई मेडा, मंडल महामंत्री सुखराम मौर्य, अनिल मुथा, महावीर जैन, ओमप्रकाश राठौर सहित बडी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।