झाबुआ। प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष स्व. सुभाष यादव का जन्मदिवस स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को मनाया गया। सर्वप्रथम जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता एवं कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया। पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा सर्वहारा वर्ग के विकास एवं प्रदेश की जनता को लाभान्वित करने की दिशा में, जो प्रशासनिक एवं राजनैतिक कदम उठाए गए, उसकी प्रशंसा की गई।
आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेहता ने कहा कि स्व. यादव न केवल एक गंभीर राजनीतिज्ञ थे, वरन सहकारिता क क्षेत्र भीष्म पितामह के रूप में जाने-पहचानते जाते रहे। उनके कार्यकाल में किसानों, मध्यमवर्गीय लोगों तथा सहकारिता क्षेत्र में कार्यरत अनेक संस्थाओं को लाभ हुआ। उन्होंने लोक हितैषी कार्य कर अपने व्यक्तित्व की छाप छोड़ी। कार्यवाहक अध्यक्ष भूरिया ने कहा कि आज यादव यदपि हमारे मेरे बीच में नहीं है, परन्तु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर रहते हुए उन्होंने संगठन का एक सफल नेतृत्व किया और कांग्रेस को मजबूत बनाने में किसी प्रकार कोई कसर बाकी नहीं रखी। सहकारिता के क्षेत्र में किसानों, व्यापारियों तथा गरीब तबकों को साथ में लेकर चलने की एक अनोखी पहल यादव द्वारा की आरंभ की गई। बैठक को लोक सभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया, शंकरसिंह भूरिया, जिला पंचायत सदस्य रूपसिंह डामोर, आदिवासी विकास परिशद् जिलाध्यक्ष विजय भाबोर, वसीम सैयद, ऋषि डोडियार, सलेन पठान, जिला कांग्रेस महामंत्री यामिन शेख, तेरसिंह भाई, मालू बेन, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव सायरा बानो आदि ने भी श्री यादव का स्मरण करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। अंत में आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद डामोर ने माना।
Trending
- दीपावली सहित अन्य त्योहारों को लेकर पुलिस थाने पर शांति समिति की बैठक हुई
- स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ के नारों के साथ विद्यार्थियों ने निकाली रैली
- कलेक्टर माथुर ने निराश्रित बच्चों के साथ दीपावली पर मुलाकात एवं संवाद कर उनके साथ समय व्यतीत किया
- पारा-बोरी मार्ग पर वाहनों पर पत्थरबाजी, दहशत में वाहन चालक
- ग्राम माथना में अवैध ब्लास्टिंग से ग्रामीण सहमे एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे
- छोटा खुटाजा गांव के पति-पत्नी एक साथ बने असिस्टेंट प्रोफेसर
- उच्च न्यायालय ने आरक्षक राकेश गुजरिया के निलंबन पर लगाई रोक, आरोप- राजनीतिक दबाव में दर्ज हुई थी FIR
- कालीदेवी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा
- पारा -झाबुआ मार्ग के चम्पलिया नदी के घाट पर बड़े गड्ढे होने से वाहन चालक परेशान, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
- मंदिरों में हुई चोरी का पेटलावद पुलिस ने किया खुलासा