पिपलखुंटा में भाजपा का विशाल सम्मेलन में जीत के लिए बनी रणनीति

- Advertisement -

झाबुआ, हमारे प्रतिनिधिः जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों मे त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरी ताकत के साथ अपने अधिकृत प्रत्याशियों को विजय दिलानें के लिए योजनाबद्ध तरीके से अपनी कार्ययोजना को मूर्त रूप दे रही है।

जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे ने बताया कि पेटलावद जनपद के प्रथम चरण संपन्न होने के बाद विधानसभा थांदला क्षेत्र की दोनों जनपदों थांदला एवं मेघनगर के जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 7 से भाजपा समर्थित अधिकृत प्रत्याशी तोला बीरा डामोर, वार्ड 8 के हरचंद भूरिया, वार्ड क्रमांक 9 के बहादूर भाबोर, वार्ड 10 की देवली श्यामा ताहेड एवं वार्ड 11 के जवलाभाई परमार के पक्ष में वातावरण बनाने तथा प्रचंड मतों से इन पांचों अधिकृत प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन मेघनगर जनपद के पवित्र तीर्थस्थल पिपलखूंटा में आयोजित किया गया।

सम्मेलन सांसद दिलीपसिंह भूरिया, शैलेष दुबे, विधायक कलसिंह भाबर के अलावा भाजपा नेताओं ने थांदला विधानसभा क्षेत्र की दोनों जनपदों में जिला पंचायत के प्रतिनिधियों एवं जनपद तथा गा्रम पंचायतों में भाजपा समर्थितों को विजयी बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा कर मार्गदर्शन दिया गया। बनाई गई रणनीति के तहत त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के दूसरे चरण में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को तत्काल ही दायित्व सौपा जाकर उन्हें चुनाव प्रचार प्रसार के कार्य मे जुटा दिया गया। दुबे ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र थांदला की दोनो जनपदों के लिए जिला पंचायत एवं जनपद सदस्यों के लिये चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया गया है।