झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट-
सब शक्तिपीठ में एक मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर ट्रस्ट बांसवाड़ा के चोदह चौखला के अध्यक्ष एवं सभी चोदह चौखला अध्यक्ष का सम्मान समारोह काकनवानी में समाज द्वारा आयोजित किया गया। आए हुए मेहमानों का स्वागत गांव द्वारा पुष्पवर्षा कर किया गया। समाज में महिला सशक्तिकरण एव बालिकाओं की पढ़ाई पर ध्यान आकर्षित किया गया
होनहार बच्चों का भी सम्मान किया गया
समाज के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान भी किया गया जिसमे समाज की कई प्रतिभाए जिसने अलग अलग क्षेत्र में समाज के नाम को रोशन किया जिसमे धर्मेन्द्र पांचाल थांदला जिन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई कर भारत सरकार के अधीन काम कर रहे हैं। धर्मेन्द्र को कई पत्रकारिता पुरस्कार से भी नवाजा गया इसी तरह और भी कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान के लोग एक मंच पर इक्_ा होने से त्रिवेणी संगम जैसा माहौल नजर आ रहा था। सर्वप्रथम झाबुआ-अलीराजपुर भगोरिया समाज के अध्यक्ष हीरालाल पंचाल कल्याणपुरा एवं चोदह चोखले के अध्यक्ष अशोक पंचाल बडोदिया राजस्थान एवं गुजरात के अधयक्ष राजेन्द्र पंचाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात चोदह चोखले के अध्यक्ष का एवं हर एक चोखले के अध्यक्ष और समाज में वरिष्टजनो का साफा बांधकर सम्मान किया गया। समाज द्वारा मयोड चोदह चौखला समाज को भगोरिया झाबुआ-अलीराजपुर और गुजरात मंडल को भी चोखले में शामिल कर शोलह चौखला करने का समाज के अलग अलग व्यक्तियों द्वारा अपने उधबोधन में कहा गया जिसका मयोड चोदह समाज ने कहा आपको जल्दी ही हम इसके बारे में अच्छी खबर देने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में वरदीचंद्र पंचाल, जगदीश पंचाल, बसंत पंचाल, रणछोड़ पंचाल, अमरतलाल पंचाल, मणिलालजी पंचाल, मंसुखजी पंचाल, कन्हैयालालजी पंचाल, प्रवीण पंचाल, राकेश पंचाल, नरेश पंचाल, गोलू पंचाल, अलकेश पंचाल, मेहुल पंचाल, राजेन्द्र जी पंचाल आदि का सहयोग रहा।
Trending
- मेघनगर में फूटा आशा कार्यकर्ताओं का गुस्सा, बोलीं – “हमारी पगार अब तक नहीं आई
- पेटलावद में जनगणना अभियान के तहत सर्किल-3 ने हासिल की 100 प्रतिशत उपलब्धि
- कस्बा जोबट की कॉलोनियों में चोरों का आतंक, रात में CCTV में कैद हुई रेकी
- घर के दरवाजे का ताला तोड़कर दो मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
- नानपुर में पशुपालन विभाग का शिविर बना चर्चा का विषय, सरपंच ने लगाया खानापूर्ति का आरोप
- आंगनवाड़ी निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, कार्यकर्ता मिली अनुपस्थित
- वृद्ध महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी, डंडे से वार कर मौत के घाट उतारने वाला पति पुलिस की गिरफ्त में
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों जोबट थाना प्रभारी विजय वास्कले हुए सम्मानित
- घास-भूसे के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही लाखों की बीयर जब्त
- सैलाना में 10 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु रवाना हुए संदीपनी विद्यालय पेटलावद के 30 एनसीसी कैडेट्स
Next Post