Trending
- छकतला के पटेल दहरसिंह चौहान का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार
- नारी शक्ति वंदन बिल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मोदीजी का दूरदर्शी सोच का नतीजा : रणवीर सिंह रावत
- झाबुआ से कमल डामोर बने जनजातीय सह प्रभारी, जिले में हर्ष का माहौल
- TET की अनिवार्यता हटाने की मांग पर जोबट में शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन, रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
- टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने हेतु शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
- उमराली ग्राम पंचायत के 1487 किसानों की फॉर्मर आईडी लंबित: सरकारी योजनाओं से वंचित होने का खतरा
- कलम की शक्ति और सेवा के संकल्प का होगा समागम, कल प्रेस क्लब जोबट के द्वारा सजेगा ‘स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह’ का मंच
- चंद्रशेखर आजाद नगर में अवैध रेत परिवहन पर नहीं लग रही रोक, प्रशासन मौन
- आलीराजपुर जिले की बेटी ने रचा कीर्तिमान, ग्राम देलवानी के शिक्षक की बेटी बनी डॉक्टर
- शिक्षा अधिकारियों ने किया पीएम श्री कन्या हाईस्कूल छकतला का निरीक्षण, नवाचारों की सराहना
प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रथम केंद्रीय विद्यालय झाबुआ के मनीष पिता ढगलाराम मेघवाल, द्वितीय इसी विद्यालय के अनमोल पिता विवेकसिंह धाकरे एवं तृतीय संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला के प्रणव विश्वास रहे। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला के दिव्येश शर्मा, द्वितीय कैथोलिक मिशन स्कूल झाबुआ के विक्रम अहिरवार एवं तृतीय स्थान संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला के गौरव प्रजापत ने प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों का क्रमश: सिल्वर-गोल्ड एवं ब्रास मेडल के साथ नगद राशि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही शहर के प्रतिभावान खिलाड़ी रचित उमंग सक्सेना का भी चेस एसोसिएशन की ओर से गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। छात्र का उक्त सम्मानं रतलाम में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत होकर रतलाम जिला जूनियर चेस चैम्पियनशीप एवं रोटरी इंटरनेशनल 3040 में भी गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर किया गया। विशेष पुरस्कार प्रखर अखाड़े, समर्थ चोरे, अरहम नाहर, नमन कोठारी, शिवम दिवाकर, दिव्य कोठारी, मनीष मेघवाल, अनमोल धाकरे, अरिष्ठ जैन, प्रणव विश्वास, तेजस भानपुरिया, कौमुदी सिसौदिया एवं नवल जैन को प्रदान किया गया। स्पर्धा को सफल बनाने में विषेष सहयोग देने वाले खेल प्रशिक्षक संतोष पांडे, शतरंज के राष्ट्रीय खिलाड़ी नरेन्द्र चतुर्वेदी, अमित जैन एवं जिलाध्यक्ष धाकरे, उपाध्यक्ष कुरैशी का भी सम्मान किया गया।