कयडावद के वन विभाग की बिट में मिला अज्ञात शव; अभी तक नही हो पाई पहचान …

- Advertisement -

विपुल पांचाल@ झाबुआ Live
आज शाम 5 बजे करीब कयडावद गांव के पास वन विभाग की बिट में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। व्यक्ति की उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। इसकी खबर गांव में फैली तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। अब यह शव किसका है और उसके साथ क्या हुआ इसका अभी तक पता नही चल पाया है। पुलिस ने शव को पीएम केंद्र और रखकर मर्ग कायम कर लिया है।