Trending
- सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता
- सकल व्यापारी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक विश्वकर्मा मंदिर पर संपन्न
- लोक अधिकार मंच संगठन ने विश्व आदिवासी दिवस पर आकडिया में बिज रोपण कार्य कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
- बाग रोड से उत्कृष्ट विद्यालय तक गूंजे आदिवासी एकता के नारे, निलेश डावर ने कहा—प्रतिनिधियों से सवाल पूछें और एकजुट होकर अधिकारों की लड़ाई लड़ें
- सोंडवा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, हजारों समाजजनों की रही सहभागिता
- विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में रमेश बघेल के नेतृत्व में विशाल रैली का आयोजन
- चांदपुर हॉस्टल में छात्र की मौत से मचा हड़कंप, विधायक सेना महेश पटेल मौके पर पहुंचीं
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा
- विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब: परंपरा, आधुनिकता और जड़ों से जुड़ाव की अनूठी मिसाल
- नानपुर में निजी मोबाइल कंपनी ने खोदी सड़कें, गड्ढों से ग्रामीण और श्रद्धालु परेशान
झाबुआ। हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक हजरत दावल शाह वली रेहमतुल्लाह अलैह का दूसरा सालाना उर्स शनिवार को मदरानी में शाम 4 बजे चादर जुलूस निकाला गया जिसमें सभी धर्मों के लोग मौजूद रहेंगे। आस्ताने औलिया पर चादर शरीफ का जुलूस पहुंचा जिसमें थांदला गौसिया जामा मस्जिद के पेश इमाम इस्माइल बरकाती समेत सभी ने चार पेश की और इस दौरान आस्ताने औलिया पर देश में अमन-चैन के लिए खास दुआएं की। इसके पश्चात रात 9 बजे से महफिल सिमां (कव्वाली) का दौर शुरू हुआ जिसमें इंटरनैशनल टीवी सिंगर दिलशाद इरशाद, हाजी इकबाल साबरी सरवाड़ अजमेर शरीफ (नईदिल्ली) ने शानदार सूफियाना कलाम पेश किए जिस पर सभी धर्मों के लोगों ने नजराने पेश किया। वही इंटरनैशनल टीवी-सिंगर राजस्थान के उदयपुर के आसिफ नियाज सूफी कव्वाल पार्टी ने सूफियाना कलामों को महफिल में बिखरेगा तो अलसुबह तक अकीदतमंद कव्वाली के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मध्यप्रदेश ही नहीं समीपस्थ गुजरात, राजस्थान के साथ झाबुआ जिले के पेटलावद, बामनिया, खवासा, थांदला, झाबुआ, मेघनगर, मांडली, काकनवानी, राणापुर के अकीदतमंद बड़ी संख्या में मौजूद रहे कव्वाली का लुत्फ उठाया व आस्ताने औलिया पर पहुंचकर अपनी मन्नतें उतारी।