झाबुआ। जिले के सभी कैथोलिक गिरजाघरों में आज खजूर रविवार को धूमधाम से मनाया गया। बिशप बसील भूरिया ने मेघनगर स्थित संत अर्नोल्ड पेरिस में जुलूस में भाग लेते हुए़ गिरजाघर में प्रवेश किया और धार्मिक धर्म विधियों को पूर्ण किया। झाबुआ महागिरजाघर में न्यू कैथोलिक मिशन स्कूल से खजुर की डालियां हाथों में लिए समाजजन चर्च प्रांगण में पहुंचे। जुलूस में सभी प्रभु यीशू की जयकार करते हुए होसान्ना गा रहे थे। यह जुलूस हमें प्रभु यीशू ख्रीस्त के येरूसालम में प्रवेश की याद दिलाता है। इसके साथ ही संपूर्ण कैथोलिक इसाई समाज पवित्र सप्ताह में प्रवेश कर चुका है। फादर स्टीफन ने पवित्र युख्रिस्त अर्पित किया। आज जहां जहां यह पवित्र विधि अर्पित की गई वहां समाजजनों को पूरोहितों ने अपने उपदेशों में बताया कि आज से हम सभी प्रभु यीशू खी्रस्त के दुखभोग में भाग लें रहें है। जिस प्रकार लोगों ने प्रभु येसु ख्रीस्त का येरूसालेम में जोरदार स्वागत किया उसी प्रकार हम भी उन्ही की याद में इस जुलुस में भाग। लेते हुए गिरजाघरों की ओर बढ रहे है। खजूर की टहनियां और प्रभु यीशू ख्रीस्त के आगे बीछाए गए कपडे इस बात का प्रतिक है की उन गरिबों के पास जो कुछ था उसी से उन्होने अपने प्रभु का स्वागत किया। हम भी हमारे पास जो कुछ है उससे प्रभु का स्वागत करें। हम हमारे प्रभु का स्वागत अपने साफ ह्दय से सभी बुराईयों को त्याग कर कर सकते हैं। पवित्र मिस्सा में लोकधार्मियों के साथ अनेक धर्म बहने, धर्मभाई मौजूद थे। पवित्र युख्रीस्त में फादर पीटर खराडी, फादर निरंजन खलखो, फादर इंम्बानाथन, फादर सोनू, फादर ख्रीस्टोफर, फादर पीटर कटारा एवं फादर मनोज कुजुर उपस्थित थे। आने वाला संपूर्ण सप्ताह पवित्र सप्ताह कहलाएगा। झाबुआ डायोसिस के सभी पूरोहित और लोक धर्मी सोमवार के दिन विशेष प्रार्थना करेंगे। सभी पूरोहित अपने वृतों को दोहराएंगे। बिशप बसील भूरिया तेलों को विशेष आशीष देकर उसे पवित्र धर्म विधियों में उपयोग के लिए तैयार करेंगे। गुरुवार के दिन बारह शिष्यों के पैर धुलाए जाएगे। एक दूसरे को प्रेम व भाईचारे का संदेश प्रदान करेंगे और पवित्र शुक्रवार को उपवास के साथ क्रुस रास्ते में भाग लेते हुए प्रभु की मृत्यु की यादगारी मनाएंगे।
Trending
- पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
- क्या 3.90 करोड़ की लागत से बना स्कूल भवन में संचालित होगा नवीन सत्र?
- अनुशासन और शिक्षा जीवन का आधार है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है : तहसीलदार बघेल
- तेज रफ्तार कार घर में घुसी, एक युवक घायल
- डीआईजी द्वारा आम्बुआ थाने को ISO प्रमाण पत्र से नवाजा गया
- पार्षद का फूटा गुस्सा! नगर परिषद में मचा हड़कंप, वार्ड 08 की पार्षद खुशबू बघेल ने इंजीनियर को हटाने की मांग की
- वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मी हड़ताल पर, नगर में कचरे और गंदगी का अंबार
- उदयगढ़ के 10 आरोपी द्वारा नानपुर क्षेत्र में अवैध वसूली और मारपीट करना पड़ा भारी ल, नानपुर पुलिस ने आरोपियों विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की
- चंद्रशेखर आजाद नगर में TET परीक्षा व अध्यापकों की वरिष्ठता को लेकर विरोध
- विश्वकर्मा मंदिर में ध्वजा रोहण, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों से समाजजनों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल