झाबुआ डेस्क। जिला भाजपा अध्यक्ष दौलत भवसार ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंहस्थ कुंभ उज्जैन में सामाजिक समरसता स्नान मे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमीत शाह विशेष रूप से सहभागी होगें, जिसकी तैयारी के लिए 2 मई सोमवार को दोपहर 12 बजे से पंडित दीनदयाल विचार प्रकाशन द्वारा स्थापित शिविर दीनदयालपुरम डीयू 21 उजरखेडा उज्जैन में विशेष बैठक आयोजित की गई है। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं अरविंद मेनन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष भावसार ने जिले के भाजपा के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, अजजा मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यसमिति के सदस्यों, जिले के सभी विधायकों, अजजा मोर्चे के जिलाध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, नगरपालिका एवं नगर परिषद के सभी अध्यक्षों, जिला पंचायत प्रतिनिधियों, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष को अनिवार्य रूप से इस बैठक में उपस्थित रहने की अपील की।
Trending
- वीर तेजाजी महाराज का जुलूस निकाला, महाआरती की गई
- तेजा दशमी पर किया रात्रि जागरण, तेजाजी महाराज की आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया
- उद्यम, साहस, शील, धैर्य, शक्ति और पराक्रम यह 6 वस्तु जिसके पास है वह सच्चा युवान है : आचार्य रामानुज
- सत्यवीर महाराज तेजाजी के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़, शोभा यात्रा में शामिल हुए ग्रामीण
- उदयगढ़ में व्यापारी के यहां हुई लाखों की चोरी
- कंट्रोल रूम में हुई डीजे संचालकों की में टीआई ने दी समझाइश भड़काऊ गाने नहीं बजाएं डीजे संचालक
- खेत से आ रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, किसान गंभीर रूप से घायल
- छात्राओं के बीच पहुंची पुलिस दीदी, समझाइश दी
- ग्राम रामनगर में आयुष्मान भव मेले का आयोजन हुआ
- व्यापारी के घर में घुसे चोर, नकदी और ज्वेलरी चुरा ले गए