प्रेस दिवस पर पत्रकार मतभेद दूर कर एकजुट होने का संकल्प पत्रकारों पर समाज और देश को भरोसा है – त्रिपाठी
झाबुआ। अंर्तराष्ट्रीय प्रेस स्वंतत्रता दिवस पर मंगलवार को दोपहर पत्रकार कल्याण परिषद द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिलेभर के पत्रकारगण शामिल हुए। मुख्य अतिथि पत्रकार कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंदाती त्रिपाठी उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शिव भारद्वाज ने की। विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सलाहकार देवेन्द्र पांडे, रीवा संभाग के अध्यक्ष अनिल पटेल, राज्य प्रतिनिधि यशवंत भंडारी एवं सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर मौजूद थे। इस अवसर पर तीन पत्रकारों एनयूके पिल्लई, चन्द्रभानसिंह भदौरिया एवं कुन्दन अरोड़ा का सम्मान किया गया।
अतिथियों का किया सम्मान
अतिथियों का सम्मान पत्रकार यशवंत भंडारी, संभाग प्रतिनिधि राजेन्द्र सोनी, श्याम त्रिवेदी, आलोक द्विवेदी, संजय जैन, अली असगर बोहरा, महेश राठौड़, हरीश यादव, वीरेन्द्रसिंह राठौर, अमित शर्मा, दिनेश वर्मा, कमलेश श्रीवास्तव, भूपेन्द्र नायक, निकलेश डामोर, शैलेन्द्र राठौर, पंकज मालवीय आदि द्वारा किया गया।
किए अभिनंदन पत्र भेंट
जिले के वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रभानसिंह भदौरिया, कुन्दन अरोड़ा एवं एनयूके पिल्लई का सम्मान शॉल ओढ़कार एवं श्रीफल भेंटकर तथा अभिनंदन पत्र देकर अतिथियों एवं पत्रर्का कल्याण परिषद के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। पश्चात उपस्थित सभी पत्रकारों को भी शिल्ड प्रदान की गई। परिषद की जिला शाखा की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
पत्रकारिता का हो रहा हनन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि आज के समय में पत्रकारिता का हनन हो रहा है। पहले पत्रकार द्वारा अपने समाचार-पत्र में चार लाइन लिखने पर शासन-प्रशासन पर उसका असर पड़ता था और तुरंत कार्रवाई होती थी, लेकिन आज एकजुटता की कमी के चलते पत्रकारिता का दुरुपयोग बिचौलिये कर रहे है, इसलिए हमे अपने मतभेदों को दूर करना होगा और एकजुट होकर अपने हक के लिए लड़ाई लडऩा होगी। त्रिपाठी ने आगे कहा कि आज हमारी लिखने की ताकत छीन ली गई है। पत्रकारों पर देश और समाज को भरोसा रहता है।
Trending
- माँ मनकामनेश्वरी माता की विशाल चुनरी एवं कलश यात्रा 25 मार्च को
- आगजनी पीड़ित परिवार से मिलीं जोबट विधायक सेना महेश पटेल, 50 हजार की सहायता की घोषणा
- झाबुआ में 25 मार्च को बिजली बिलों की समस्याओं के निराकरण के लिए लगेगा विशेष शिविर
- जनपद उपाध्यक्ष पति की माता का निधन
- अज्ञात कारणों के चलते घर लगी आग, अनाज, नगदी व घर का सामान जलकर हुआ खाक
- भीषण गर्मी को देखते हुए नगर परिषद सक्रिय, प्रमुख चौराहों पर लगाए जाएंगे प्याऊ
- सड़क हादसे में घायल गुनेरी के युवक महेश की दाहोद में मौत
- आलीराजपुर के मास्टर ट्रेनर्स ने नेशनल सेमिनार में दर्ज कराई उपस्थिति
- सड़क हादसे में घायल युवकों के लिए देवदूत बने एसडीएम, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
- शिक्षक कलम सिंह डावर का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर