प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, की दीघार्यु होने की कामना

- Advertisement -

जीवनलाल राठौड़, सारंगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को प्रदेश भाजपा संगठन एवं जिला भाजपा के निर्देश पर नगर में भाजपा युवा मोर्चा एवं ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है जिसके तहत 14 से 20 सितंबर तक प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं। नगर में आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगी पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा झाबुआ ब्लड बैंक ऑफिसर डॉ राजेश डावर एवं उनकी टीम के मार्गदर्शन में करीब 25 भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

रक्तदान दाताः- भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह राठौर ,बाबूलाल पाटीदार, परमानंद पाटीदार, लोकेंद्र कटकानी, पप्पू लाल गामड़ ,तेजमल सिंह, अमर सिंह, रामचंद्र भूरिया, हरिराम भरतलाल पाटीदार आदि करीब 25 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।

झाबुआ ब्लड बैंक ऑफिसर की टीम में डॉक्टर धर्मेश सिंह बघेल चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र चौहान लैब टेक्नीशियन वीसी बामनिया वर सिंह डामोर वार्डौ बॉय समस्त स्टाफ चिकित्सालय झाबुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सारंगी एवं सिविल हॉस्पिटल पेटलावद के कर्मचारी ने रक्तदान कलेक्शन में सराहनीय सयोग दिया ।
जन्मदिन समारोह अवसर पर रक्तदान शिवीर भी आयोजीत किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौर, सरपंच फुदी बाई मेडा, महामंत्री सुखराम मोरी, कालू सिंह मेडा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री जितेंद्र गहलोत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पप्पू गामड़, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष परमानंद पाटीदार, मंडल कोषाध्यक्ष संदीप मांडोत, लोकेंद्र कटकानी, अनिल बंबोरी, मीडिया प्रभारी सुरेश परिहार, बाबूलाल पाटीदार, तेजमल सोलंकी, भमर गहलोत, बद्रीलाल पाटीदार, रामचंद्र भूरिया, राकेश गामड़, भरत अमर सिंह देवड़ा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।