कांग्रेस का दावा, पंचायत चुनाव में पार्टी का परचम लहराया, मनाया जश्न

- Advertisement -

झाबुआ। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में झाबुआ जिले में तीनों चरणों में जिले के अधिकांश जगहों पर कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों, जनपद सदस्यों, सरपंच,उप सरपंच एवं पंचों के निर्वाचित होने पर जिला कांग्रेस ने उन्हे बधाई दी।

पूर्व सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता सहित जिला कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जिले में एक बार पुनः पंचायत चुनाव मे कांग्रेस का परचम फहराया है। क्षेत्र की जनता ने भाजपा की जनविरोधी एवं किसान विरोधी नीतियों का पर्दाफाश किया है,जिले की जनता अब भाजपा की करनी और कथनी को समझ चुकी है तथा जिले की जनता का भाजपा की सरकार से भरोसा उठ गया है। आने वाले दिनों में कांग्रेस की ही जिला परिषद बनेगी तथा तथा सभी ब्लॉकों में भी कांग्रेस की ही जनपद बनेगी।

congress-Party -logo

जिला कांग्रेस ने भरोसा जताते हुए कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा विकास को ही महत्व दिया है तथा उन्होने जो वादे किए थे उन्हे इमानदारी से निभाया है। आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी पुनः उभर कर प्रदेष एवं देश मे अपनी सरकार बनाएगी। सेामवार को कांग्रेस समर्थत सरपंचों ने झाबुआ नगर में अपनी जीत की खुशी में पूरे नगर में विजय जुलूस निकाला। झाबुआ नगर के मध्य मे थांदला गेट पर इन सभी का स्वागत जिला कांग्रेस महामंत्री जितेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री ने पुष्पहारों एवं गुलाल लगा कर स्वागत किया। कांग्रेस समर्थित विजयी समर्थक पूरे नगर मे जुलुस के साथ भ्रमण करके उन्होंने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया ।